top of page
19/03/2025
Maru Anand Online
Latest News
Maru Anand
देखें 9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स की पहली तस्वीर

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की ISS से पृथ्वी पर वापसी का इंतजार पूरा हुआ। विलियम्स और उनके तीन सहकर्मियों ने सुरक्षित रूप से फ्लोरिडा के तट पर भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे स्पलैशडाउन किया। विलियम्स के अलावा उ नके सहकर्मी बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर थे।
bottom of page
